राष्ट्रीयब्रेकिंग

अखिलेश यादव के 'स्पेशल-5' कौन? क्या कहता है सपा अध्यक्ष का सियासी समीकरण

SP Candidate: समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों पर उम्मीदवार दिए गए .

WhatsApp
अखिलेश यादव ,सपा अध्यक्ष

SP Candidates:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

सहारनपुर से दो और शामली, अमरोहा एवं ललितपुर की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम हैं.

 समाजवादी पार्टी ने इस लिस्ट के साथ ही विधिवत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है.

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अभी कांग्रेस के साथ गठबंधन को फाइनल करने में जुटी .

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है. सबसे अधिक चर्चा सहारनपुर से दो उम्मीदवारों की हो रही है.

ये अखिलेश के पांच उम्मीदवार अखिलेश यादव ने 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' नारे के साथ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

इसमें सहारनपुर के बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है,

 शामली के कैराना से नाहिद हसन एक बार फिर उम्मीदवारी पेश करेंगे.

वहीं, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है.

समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में पहला नाम उमर अली खान का है.

 उमर अली बेहट विधानसभा से विधायक हैं.

यूपी चुनाव 2022 में उन्होंने बेहट सीट से जीत दर्ज की थी.

23 अप्रैल 1977 को जन्म लेने वाले उमर अली ने एमबीए तक पढ़ाई की है. वे 2012 से 2018 तक एमएलसी रहे थे.

यूपी चुनाव 2022 में भाजपा के नरेश सैनी को 37,880 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी.

आशु मलिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं.

6 अप्रैल 1981 को मुजफ्फरनगर में जन्मे आशु मलिक सहारनपुर से राजनीति करते हैं.

अगस्त में सहारनपुर की दिशा बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से उनकी झड़प चर्चा का विषय बनी थी.

 पश्चिमी यूपी की मुस्लिम लीडरशिप में आशु मलिक का नाम चर्चा में रहता है.

 2007 से सपा के युवा कल्याण विभाग के सलाहकार से अपनी राजनीति को आगे बढ़ाया.

आशु मलिक ने 2013 से 2017 तक यूपी राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष .उन्हें राज्यमंत्री स्तर का दर्जा मिला हुआ 2015 में वे एमएलसी बने.

यूपी चुनाव 2022 में सपा के टिकट पर सहारनपुर सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे.

उन्होंने भाजपा के जगपाल सिंह को 30,745 वोटों से हराया था.

नाहिद हसन कैराना के चर्चित राजनीतिक परिवार से आते हैं.

उनके दादा अख्तर हसन पूर्व सांसद थे.

वहीं, पिता मुनव्वर हसन लोकसभा, राज्यसभा और यूपी विधानसभा के सदस्य रहे. मां तवस्सुम बेगम भी पूर्व सांसद और एमएलसी रह चुकी हैं.

बहन इकरा हसन कैराना से सांसद हैं. नाहिद हसन कैराना से जीत का चौका लगाने की कोशिश करते दिखेंगे.

नाहिद भी अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शामिल हैं.

नाहिद हसन पहली बार कैराना उपचुनाव 2014 में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे.2017 और 2022 मेभी उन्होंने कैराना से जीत दर्ज की. एक बार फिर सपा ने उन्हें टिकट दिया है.

2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से मात दी थी। कैराना पलायन मामले में इनकी खूब चर्चा हुई थी.

कौन हैं महबूब अली?महबूब अली अमरोहा से वर्तमान सपा विधायक हैं.

पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.

वे पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं. 4 अप्रैल 1953 को जन्म लेने वाले महबूब अली का राजनीतिक सफर 1990 के दशक में शुरू हुआ.

महबूब अली पहली बार 1993 में विधायक चुने गए.
इसके बाद 2002 में वे अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे और जीते. इसके बाद मायावती सरकार में मंत्री बने.

बाद में मुलायम सिंह यादव के साथ चले गए.

 2003 में बनी मुलायम सरकार में भी वे मंत्री बने.

 महबूब अली ने 2007, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज कर छह बार विधायकी जीतने में कामयाबी दर्ज की.

महबूब अली को अखिलेश यादव सरकार में वस्त्र एवं रेशम उद्योग मंत्री बनाया गया था.

 उन्होंने अमरोहा सीट से लगातार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया. 

यूपी चुनाव 2022 में उन्होंने भाजपा के राम सिंह को 71,036 वोटों के अंतर से मात दी थी.

ज्योति सिंह लोधी ललितपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की लोधी वोट बैंक का चेहरा हैं.

 ज्योति सिंह लोधी को सपा ने ललितपुर का जिलाध्यक्ष घोषित कर क्षेत्र के लोधी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश की थी.

 अब पार्टी ने उन्हें पहली लिस्ट में उम्मीदवार बनाया है.

ललितपुर सीट से अभी भाजपा के रामरतन कुशवाहा विधायक हैं.ज्योति लोधी उन्हें कड़ी टक्कर देती दिखेंगी.

महिला ओबीसी चेहरे को आगे कर पार्टी सामाजिक समीकरण को भी साधने का प्रयास कर रही है.

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बाद अखिलेश यादव की रणनीति की चर्चा हो रही है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए भाजपा को रोकने में सफलता हासिल की थी.

पहली लिस्ट में चार मुस्लिम और एक पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को घोषित कर एक बार फिर समीकरण को जमीन उतारने के संकेत दे दिए हैं.

साथ ही, पश्चिमी यूपी के मुस्लिम वोटरों में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा चल रही थी.

अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की घोषणा के जरिए साफ कर दिया है कि मुस्लिम कैंडिडेट्स पर भरोसा कायम है.

 मुस्लिम वर्ग को इसके जरिए बड़ा संदेश दिया गया है.

नाहिद हसन और महबूब अली जैसे नेताओं को पहली सूची में जगह देकर सपा ने एक बड़ा कार्ड खेल दिया .

इस खबर को शेयर करेंWhatsApp

मौलिक रिपोर्ट · लखनऊ

संपादकीय नीतिसुधार नीतिगलती बताएं

संबंधित खबरें

जज,  हिमांशु शेखर ,Mahadev Betting Appराष्ट्रीय

Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर से लिए 15 करोड़, वकील हिमांशु शेखर अरेस्ट

Mahadev Betting App: ईडी ने महादेव सट्टा ऐप केस में वकील हिमांशु शेखर को अरेस्ट किया है. हिमांशु शेखर ने दुबई में सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर केस रफा-दफा करने का भरोसा दिया था.

देश की जनता , राजनाथ सिंह , कांग्रेस , राहुल गांधी राष्ट्रीय

‘देश की जनता कांग्रेस को कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी’:राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया.

तिहाड़ जेल से,आजम खान , सपा नेता राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल से बाहर आए आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं

रामपुर पुलिस ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक 20 साल पुराने मामले में नोटिस जारी की. हालांकि, मुकदमा दर्ज कराने वाले और तत्कालीन एसडीएम की मौत हो चुकी है.

अखिलेश यादव के 'स्पेशल-5' कौन? क्या कहता है सपा अध्यक्ष का सियासी समीकरण | लोक हस्तक्षेप (Lok Hastakshep)